
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए)के पूर्व अवर अभियंता (जेई) ज्ञानेश्वर सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। वर्तमान में वह लखनऊ विकास प्राधिकरण में तैनात थे। लंबे समय से बीमार चल रहे ज्ञानेश्वर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात अस्पताल में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उनका देहांत हो गया। स्व. ज्ञानेश्वर सिंह का आवास शहर के मोहद्दीपुर कॉलोनी में है। वह अपने पीछे पत्नी अंजू सिंह, बेटा रविनंदन और बहू व नाती समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। बुधवार की दोपहर 12 बजे, राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जीडीए के अधिकारी-कर्मचारी समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
