Categories: Uncategorized

छात्राओं को दी मासिक धर्म की जानकारीसेनेटरी पैड बांट किया जागरूक

चिकित्सा शिविर में 112 छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

वितरित हुई नि:शुल्क दवाएं, दो छात्राएं सीएचसी रेफर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित चिकित्सा शिविर में किशोरी छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक करते हुए, सेनेटरी पैड वितरण किया गया। इस दौरान 112 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
छात्राओं को संबोधित करते हुए दुदही सीएचसी की एमओ डा. पूनम यादव ने कहा कि मासिक धर्म अभी भी प्रतिबंधों से घिरी हुई है। लेकिन मासिक धर्म शर्म की बात नहीं अपितु स्त्रियों के लिए गर्व का विषय है। सहायक अध्यापक नीतू यादव ने कहा कि मासिक धर्म के बारे में जानकारी की कमी और गलत धारणाओं के कारण लड़़कियों से भेदभाव किया जाता है। जिसके कारण, लड़कियों की मानसिकता पर ही नहीं, लड़़कों की मानसिकता पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। लड़़कियां हीन भावना से ग्रस्त हो जाती हैं और लड़़के भी उन्हे कमतर समझने लगते हैं। अनीता कुशवाहा ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता व सेनेटरी पैड के महत्व को समझाते हुए छात्राओं की झिझक को दूर किया। मेडिकल कैंप में डा. पूनम यादव डा. सुभाष यादव व फिजियोथैरेपिस्ट रवि प्रकाश की टीम ने 112 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाएं वितरित की। रक्त अल्पता, सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार, त्वचा रोग, आंख-कान व पेट के रोगों आदि का परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान छात्रों को भोजन से पहले हाथ साफ करने का तरीका बताया गया। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के टिप्स बताते हुए कहा कि इस दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए छात्रों को अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोना चाहिए, खासकर भोजन से पहले और शौचालय का उपयोग करने के बाद। इस अवसर पर  प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, अनूप, राकेश , रविकिशन, खुशबू, खुशी, जानकी, कविता , तराना, ज्योति, दयासागर, नीलू, निभा, बंधन, रोशन, ललिता, मंजनी, खुशी, रानी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

1 hour ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

11 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

11 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago