Categories: Uncategorized

फंदे लटककर किशोरी ने की आत्महत्या

जांच में जुटी पुलिस

मौके से बरामद हुए सुसाइड नोट पुलिस ने पीएम हेतु भेजा शव

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के मिश्रौली  टोला में सोमवार को सुबह एक चौदह वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा ने घर के कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतका ने सुसाइड नोट भी लिखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त गांव निवासी भूखल वर्मा की चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं। उनमें से दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सोमवार को भूखल वर्मा की पत्नी एक विवाहित व एक अविवाहित पुत्री के साथ छत पर भोजन बना रही थी, भूखल व दोनों पुत्र गांव में थे। सबसे छोटी पुत्री अनुराधा उर्फ चुलबुली नीचे के कमरे में थी। भूखल की बड़ी पुत्री किसी कार्यवश नीचे आई तो कमरा बंद था, उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर तक प्रत्युत्तर नहीं मिला तो कमरे में बने झरोखे से झांक कर देखा तो अनुराधा बरजा पर रखे बांस से लटक रहे गमछा के फंदे से झूला रही थी। शोर मचाने पर जुटे परिजनों ने किसी तरह भीतर से बंद दरवाजे को खोल अनुराधा को नीचे उतारा लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना एसएचओ संजय कुमार, एसआईगण सभापति सिंह ,कैलाश यादव, रणविजय सिंह, राहुल कुमार राय, एचसीपी अरविंद सिंह, बीपीओ योगेश कुशवाहा, महिला कांस्टेबल ज्योति झा आदि की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें मृतका ने लिखा था कि वह अपनी मर्जी से मरने जा रही है, इसमें किसी स्वजन को परेशान न किया जाए। पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु का कारण पता चलेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago