Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेगौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह में होगा तीन दिवसीय बौद्ध सम्मेलन

गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह में होगा तीन दिवसीय बौद्ध सम्मेलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को देवदह के प्राचीन टीले पर आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि आगामी 13 से 15 अक्टूबर को गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह में बौद्ध सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारिया सौंपी गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने कहा कि देवदह में इस बार तीन दिवसीय बौद्ध सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया है। जो आगामी 13 से 15 अक्टूबर को आयोजित होगा। बौद्ध महा सम्मेलन में देश के तमाम राज्यों से बौद्ध भिक्षुओं का आगमन होगा। सम्मेलन में आस पास के सैकड़ो लोगों को बौद्ध धर्म की दीक्षा भी दी जायेगी। इसमें बौद्ध भिक्षुओं द्वारा प्रवज्ज़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होगा। जिसकी तैयारियों को लेकर विचार -विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद बौद्ध भिक्षुगण एव समिति के पदाधिकारियों के अलावा कई प्रबुद्ध लोगों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित गौतम ने कहा कि आज के समय में बौद्ध धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो मानवता का पर्याय है। बैठक की अध्यक्षता रामदेव प्रसाद प्रधानाचार्य ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राव ने किया।
इस अवसर पर भंते मोदगल्यन सुमन कीर्ति ,महिपाल, कौंडिल्य, बुद्ध रतन, दधिबल मौर्य, नाथ प्रसाद, डॉ गौरी शंकर, विजय गौतम, रामबचन, संतराम, दिलीप, मंगल, गुड्डू, गौरव, रामलाल गौतम, विजेंद्र वरुण, अर्जुन बौद्ध, कपिल देव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments