थाना गौरीबाजार पुलिस ने स्नेचिंग करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹23,800 नकद व बाइक बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रांत वीर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस ने स्नेचिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में साहिल पुत्र शहमूद निवासी महुआरी थाना बघौचघाट तथा दिव्यांशु उर्फ युवराज पुत्र स्व. अखिलेश सिंह निवासी जिरासो थाना भटनी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से स्नेचिंग के ₹23,800 नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, UP 52 CB 5528) बरामद की है।यह कार्यवाही 16 जुलाई को हुई उस घटना के संबंध में हुई, जब वादिनी पूनम देवी से ₹50,000, मोबाइल व दस्तावेजों से भरा पर्स झपट लिया गया था। तीन आरोपियों में से एक अन्य फरार अभियुक्त सुमित यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद, उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल शत्रुधन चौहान, मुमताज अंसारी, कौशल कुमार, प्रमोद कुमार व पिंटू चौहान।पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 hour ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 hour ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago