
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने के लिए रविवार को, राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की मंडल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बरेली रीना सक्सेना के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें कई नए पदाधिकारी बनाए गए, यह बैठक जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, ममता सिंह के आवास पर हुआ, जहां पर गोवंश के हित में विचार विमर्श की गई, और उनकी सेवा करने के लिए संगठन का विस्तार किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष रीना सक्सेना ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए, महिला शक्ति को आगे आना पड़ेगा, जिससे गोवंश की सेवा की जाए क्योंकि यह दर-दर भटक रहे हैं। इनके रखरखाव पर सरकार भी ध्यान नहीं दे रही है। आए दिन करेंट लगने से तो कही रोड एक्सीडेंट से गोवंश जड़ से समाप्त हो रहा है, इसीलिए हम सबको मिलकर गोवंश की सेवा करनी पड़ेगी। वही जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने भी उनका सहयोग देते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं, और पूरी मेहनत से गोवंश की सेवा करेंगे। जबकि इस बैठक में मालती राठौर जिला उपाध्यक्ष ने भी अपना पूरा योगदान दिया।
राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों द्वारा नए सदस्यों को जोड़ा गया।
जिसमें गोवंश की रक्षा और उनके संरक्षण के लिए विचार विमर्श करते हुए सभी से सहयोग का आभार प्रकट किया गया।
इस दौरान रोली यादव उप महामंत्री,सोनी , संगठन मंत्री,तथा कार्यकारिणी सदस्य व जिला अध्यक्ष ममता सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष,मालती राठौर. जिला उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रही।
More Stories
संचारी एवं संक्रमण अभियान को लेकर आवश्यक बैठक
चार सौ करोड़ की 2240 बीघा ग्रामसभा की भूमि अवैध अतिक्रमण से मुक्त
मोबाइल चलाने के विवाद में युवक की हत्या