हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गरु नानक देव का प्रकाशोत्सव

कर्नलगंज/गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंच प्यारे व साहबजादे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान गुरुवाणी से पूरा नगर गुंजायमान हो हो रहा था।
मंगलवार की सुबह नगर कर्नलगंज गुरुद्वारे से श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। सेवादार यात्रा के आगे झाड़ू लगाकर पानी छिड़क रहे थे। फूलों से सजा गुरुग्रंथ साहिब का दरबार, पंचप्यारे एवं साहबजादे शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। उनके पीछे सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के श्रद्धालु सबद-कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
वहीं पंजाबी भाँगड़ा व बैंड पार्टी के कलाकार अपना हुनर दिखा रहे थे। सरदार हरविंदर सिंह हैप्पी व हरजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गतका पार्टी के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी हैरतंगेज करतब प्रस्तुत किए। सेवादारों द्वारा जगह-जगह जलपान का स्टाल लगाया गया था।
शोभायात्रा गुरुद्वारे से निकलकर स्टेशन रोड, चौक घंटाघर, गुड़मंडी, कसगरान, बालूगंज कैलास बाग मार्ग होकर वापस गुरुद्वारा में आकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर गुरुद्वारा को फूल मालाओं के साथ, गुब्बारा व बिजली के झालरों से सजाया गया था। यात्रा में हरजीत सिंह सलूजा, जोगिंदर सिंह जानी, जसवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह सलूजा, डॉ. पुनीत सिंह, रमनप्रीत सिंह लवी, नवनीत सिंह मिक्की, कक्कू छाबड़ा, कन्हैया लाल वर्मा, ओपी तिवारी सहित भारी संख्या में लोग चल रहे थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

35 minutes ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

1 hour ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

2 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

10 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

10 hours ago