बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, बहराइच प्रथम के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ के एम सिंह के दिशा निर्देशन में कौशल विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत 21 दिवसीय प्रशिक्षण विषय माली प्रशिक्षण दिनांक 18 अगस्त से चल रहा है।
डॉ के एम सिंह ने बताया की रोजगार सृजन के लिए माली प्रशिक्षण भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत प्रतिभागियों को फूल, फल व सब्जी की नर्सरी तैयार करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थी पौधे तैयार करेंगे जिसकी बिक्री कर स्वरोजगार प्राप्त करेंगे। उद्यान वैज्ञानिक डॉ पी के सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण उपरांत नर्सरी में दक्ष होगें व कम समय मे अपना उद्यम स्थापित कर अपना व्यवसाय शुरु कर आय का श्रोत स्थापित कर अपना स्वविलम्बी जीवन जी सकेंगे। डॉ नंदन सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को प्राकृतिक तरीके से पोषक तत्व प्रबंधन कर पौध व सब्जी उत्पादन के बारे में जानकारी दी। डॉ अरुण कुमार ने क्यारी बनाने के तरीके सिखाए एवं क्यारी बनाते समय रखी जाने वाली सावधानी बारे में बताया। सुनील कुमार ने प्रशिक्षुओं को उसमें बीज बोने का तरीका बताया। जिससे तकनीक आधारित काम करने से बेहतर परिणाम मिल सके। इस प्रशिक्षण में 20 प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग कर रहे है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…