धूमधाम से किया गया गणपती विसर्जन

गाज़ियाबाद(राष्ट्र की परम्परा)
जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स अपार्टमेंट्स, इंदिरापुरम में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लगातार चौथे साल भव्य उत्सव का आयोजन सनराइज गणेश उत्सव सेवा समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर गणेश उत्सव सेवा समिति ने गाज़ियाबाद प्रशासन को उनके अमूल्य समर्थन और इस उत्सव के लिए अनुमति के लिए धन्यवाद दिया।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह और इंदिरापुरम एसएचओ रवेंद्र गौतम ने अपार्टमेंट परिसर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन हेतु, संपूर्ण योगदान दिया। समिति ने इंदिरापुरम के एसीपी , एसएचओ इंदिरापुरम, नीतिखंड चौकी इंचार्ज, पिंक बूथ एवं चीता के सहयोग के लिए सभी निवासियों की ओर से कोटि कोटि धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका।
दो दिनों तक चले इस भव्य उत्सव का आयोजन अपार्टमेंट परिसर के सेंट्रल पार्क में किया गया, जिसमें निवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। गणेश चतुर्थी के समापन पर, सभी ने गणपति की मूर्ति को गंगा नहर में विसर्जित किया, जो कि इस त्योहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।
समारोह में बच्चों, महिलाओं युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर विविध सांस्कृतिक गतिविधियों और भजन-कीर्तन का आनंद लिया, जिससे वातावरण उत्सवमयी और जीवंत बना रहा।समिति अपने सभी वालंटियर का दिल से धन्यवाद करती है, जिन्होंने कुछ घंटों की तैयारी में इतने भव्य आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस आयोजन के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद, सभी ने मिलकर गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ अगले साल फिर से आने की कामना करी।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

23 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

23 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

23 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

23 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

23 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago