गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में किया गया था पेश NIA रिमांड चार दिन के लिए बढ़ी

नयी दिल्ली एजेंसी।पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की एनआईए रिमांड चार दिन बढ़ा दी है। बिश्नोई को 10 दिन की रिमांड पूरी होने पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई का रिमांड मांगते हुए कहा था कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग हो रही है। प्रदेश में आज हुई मुठभेड़ में बिश्नोई के भी शामिल होने का शक है। इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने पिछले बृहस्पतिवार को अपराधी लॉरेंस बिश्नोई को 10 दिन के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया।

बिश्नोई को एनआईए ने देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक कृत्य और सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी समूहों और आपराधिक गिरोहों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले एनआईए ने 12 दिन के लिए बिश्नोई को हिरासत में दिए जाने का अनुरोध करते हुए कहा था कि सामग्री पाकिस्तान से आ रही थी और मूसेवाला जैसे लोग निशाना हैं। दूसरी ओर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 पिस्तौल बरामद की गयी हैं। पंजाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वहीं, राजस्थान में आज गैंगवार के तहत आज एक हत्या हुई है। इसकी भी जांच चल रही है। खबर है कि इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की कुछ लोगों ने शनिवार को सीकर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य ने ली है। सीकर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि राजू ठेहट की शनिवार को उसके घर के मुख्य दरवाजे पर ही कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ’ ठेहट जून 2017 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का प्रतिद्वंद्वी था। 

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

18 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

20 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago