Categories: Uncategorized

गैंग लीडर सहित 8 अभियुक्त के खिलाफ की गई गैंगस्टर की कार्रवाई

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश की सुकृति पर गैंग बनाकर मार-पीट कर लूट व डकैती का अपराध करने वाले 08 अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। गैंगस्टर की कार्यवाही हो जाने से अपराधों पर अंकुश लगाने में कारगर साबित होगा। पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष चिलुआताल द्वारा गैंग लीडर रामप्रवेश राजभर पुत्र रामकृपाल राजभर निवासी वार्ड नं0 18 बिछिया जंगल तुलसीराम थाना शाहपुर गैंग के अन्य सदस्यों,अनिल पासवान पुत्र सुरेश पासवान निवासी खोराबार थाना खोराबार, प्रवीण चौहान पुत्र स्व0 लाल बहादुर चौहान निवासी मधुबन नगर वार्ड नं0 8 थाना नौतनवा जनपद महराजंगज, जितेन्द्र पासवान पुत्र लालसाहब पासवान निवासी 339बी सिहांसन कूड़ाघाट थाना शाहपुर गोरखपुर, रजनीश मिश्रा पुत्र नागेन्द्र नाथ मिश्रा निवासी मोहल्ला सिहांसनपुर थाना शाहपुर गोरखपुर, संजय कुमार पुत्र राम अवध निवासी खजुरी थाना खजनी गोरखपुर, चन्द्रशेखर राजभर पुत्र रामानन्द राजभर निवासी विछिया तुलसीराम खजुरिया वार्ड नं0 22 थाना शाहपुर गोरखपुर, राहुल जायसवाल पुत्र सच्चिदानन्द जायसवाल निवासी जंगल कौड़िया थाना पीपीगंज गोरखपुर जो विधि विरुद्ध गैंग है, के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है । उक्त गैंग का लीडर रामप्रवेश राजभर उपरोक्त स्वंय व अपने गिरोह के अन्य 07 सदस्यों के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर मार-पीट कर लूट व डकैती का अपराध कारित करते रहते है । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्य का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं मार-पीट कर लूट व डकैती से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदन प्राप्त थाना चिलुआताल पर मु0अ0सं0 752/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप पंजीकृत किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

10 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

10 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

10 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

11 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

14 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

14 hours ago