शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने गाया रामधुन
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरूवार को स्थानीय नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर सिद्दत के साथ याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि देते हुए रामधुन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का गायन किया।यहाँ कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश गाँधी के त्याग, बलिदान,सत्य और अहिंसा पर आधारित सत्याग्रह की विचारधारा से आजाद हुआ। गांधी एक महाशक्ति थे जिससे अंग्रेजी हुकूमत कांपती थी।लेकिन अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने वाली इस महाशक्ति को देश तोड़ने वाली एक विचारधारा ने मार डाला।गाँधी शहीद हो सकते हैं लेकिन उनकी विचार शक्ति हमेशा देश को ताकत देती रहेगी और उस विघटनकारी विचारधारा से हमेशा लड़ती रहेगी जिस विचारधारा ने बापू को शहीद कर दिया था।यहाँ मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,जिला सचिव भोला तिवारी, विजय नेता,राधारमण पाण्डेय, जितेन्द्र जायसवाल, ब्यास दुबे, संतोष कुमार यादव, नरेन्द्र सिंह, राम बहादुर सिंह,रविप्रकाश तिवारी, इमरान मलिक, विरेन्द्र तिवारी,इसराइल अली आदि मौजूद रहे।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…