अम्बारी में गांधी खादी भवन का हुआ उदघाटन

भवन खुलने के उपलक्ष्य में 10 दिनों के लिए 30 प्रतिशत की छूट

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
फूलपुर तहसील के अम्बारी बाजार में स्थित शाहगंज रोड पर गांधी आश्रम खादी बिक्री भवन का उदघाटन, गाँधी अश्रम आजमगढ के क्षेत्रीय मंत्री ठाकुर प्रसाद राय एवं गाँधी आश्रम पूर्वांचल के अध्यक्ष लाल चन्द यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया । इस दौरान सर्व प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।
उदघाटन के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री ठाकुर प्रसाद राय ने कहा कि अम्बारी में गाँधी आश्रम खादी बिक्री भवन की जरूरत थी , अब लोगों को खादी के कपड़ो के लिए दूर नही जाना पड़ेगा,अब इस क्षेत्र के दर्जनों गांवों और बाजारों में खादी के वस्त्रों की सुविधा मिलती रहेगी । गाँधी आश्रम पूर्वांचल के अध्यक्ष लाल चन्द यादव ने कहा कि अम्बारी में गांधी खादी बिक्री भवन पर खादी , मसलन ,पोली ,रेशमी ,ऊनी ,कम्बल ,गद्दा ,रजाई ,तकिया ,मसनद ,साड़ी ,पैंट ,शर्ट ,शहद ,अगरबत्ती आदि गांधी आश्रम के शुद्ध उत्पाद मिलेंगे ।
खादी के कपड़ो पर 30 % की छूट दी जा रही है । भवन खुलने के उपलक्ष्य में 10 दिनों तक दिया जाएगा । इसके बाद बन्द हो जाएगी । इस अवसर दिनेश यादव , राजेन्द्र प्रसाद यादव,राजेश पाठक , शम्भूनाथ यादव ,राम प्यारे यादव ,अच्छेलाल यादव ,हरिराम यादव , अनिल कुमार , अधिवक्ता बाबूराम यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

भगवान शिव व मां पार्वती के पुनर्मिलन व विवाह का व्रत है तीज- आचार्य अजय शुक्ल

हरितालिका तीज व्रत पर आचार्य अजय शुक्ल ने बताया धार्मिकमहत्व सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)हरितालिका तीज व्रत…

1 minute ago

19 बार रक्तदान और सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद, अब अयोध्या में सम्मानित होंगे सौरभ

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…

5 hours ago

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

6 hours ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

7 hours ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

7 hours ago