Thursday, March 19, 2026
Homeआजमगढ़मुखबिर की सूचना पर गंभीरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मुखबिर की सूचना पर गंभीरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मुठभेड़ में घायल अभियुक्त अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को थानाध्यक्ष गंभीरपुर विनय कुमार सिंह को मुखविर से सूचना मिली कि मु.अ.सं.403/23 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पप्पू यादव पुत्र वंशराज यादव निवासी नगरैया जहांनपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ, कैश पुत्र नन्हे निवासी मुहम्मदपुर भिटिया गम्भीरपुर आजमगढ, आसपास के क्षेत्रो से गाय, बछड़ो की तलाश हेतु मोटरसाइकिल से धरनीपुर विषया गाँव की ओर से आ रहे है, जो मार्टीनगंज रोड की तरफ जाने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गम्भीरपुर मार्टीनगंज रोड पर धरनीपुर विषया मोड के पास पहुंचकर इन्तेजार करने लगी। तबतक कुछ ही देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखायी दिए जिनको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया, तो मोटर साइकिल चालक मोटर साईकिल पीछे की ओर मोड़कर तेजी से धरनीपुर विषया गाँव की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा भागते हुए व्यक्तियों का पीछा किया गया तो आगे जाकर बरसात होने व कीचड़ तथा कोहरा के कारण मोटरसाइकिल फिसलकर रोड के किनारे गिर गयी ।
पुलिस से अपने आप को घिरता देख एक बदमाश ने अपने पास लिए असलहें से पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा, पर्याप्त चेतावनी के पश्चात भी बदमाश ने पुलिस बल पर पुनःफायर किया पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लगी तथा पीदूसरा व्यक्ति भागने मे सफल रहा।
मुठभेड़ में घायल व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम पप्पू यादव पुत्र वंशराज यादव निवासी नगरैया जहांनपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ बताया तथा फरार हुए साथी का नाम कैश पुत्र नन्हे निवासी मुहम्मदपुर भिटिया गम्भीरपुर आजमगढ बताया। जो स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर भी है जिसके ऊपर जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों दर्जनों मुकदमें पंजीकृत है।
तलासी लेने पर घायल बदमाश के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व दो अदद खोखा राउंड 315 बोर तथा एक अदद मोटर सायकिल बिना नंबर प्लेट की व 250/-रू बरामद हुआ। घयाल अभियुक्त को समय लगभग 07.00 बजे गिरफ्तार कर उपचार हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 404/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments