Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडिजिटलाइजेशन और गैर विभागीय कार्यों से क्षुब्ध ब्लॉक इकाई सलेमपुर के संकुल...

डिजिटलाइजेशन और गैर विभागीय कार्यों से क्षुब्ध ब्लॉक इकाई सलेमपुर के संकुल शिक्षकों ने दिया संकुल पद से सामूहिक इस्तीफा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शिक्षक संकुल की नियुक्ति शिक्षा की गुणवत्ता संवर्द्वन तथा
विद्यालयों के प्रदर्शन बेहतर करने हेतु की गई थी जबकि शिक्षक संकुलों पर हमेशा अनावश्यक दबाव बनाकर
इसके इतर अनेक कार्य समय-समय पर लिए जाते हैं, जिन कार्यों का सम्बंध शिक्षक संकुल के कार्य व दायित्व
की सीमा में नही आता।
इसके साथ-साथ अब विभाग द्वारा डिजिटाइजेशन के नाम पर शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी को बिना
शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराए जबरदस्ती थोपा जा रहा है, जो कि शिक्षक संवर्ग के साथ बहुत बड़ा छल
है। इन सबसे क्षुब्ध होकर सभी शिक्षक संकुल कर्मियों ने अपने शिक्षक संकुल के पद से सामूहिक त्यागपत्र दे दिया।
इन्होंने कहा की हम शिक्षक दायित्वों का निर्वहन पूरे ईमानदारी और निष्ठा से करते रहेंगे। सामूहिक त्याग पत्र में 87 शिक्षको ने त्याग पत्र दिया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments