भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ब्लाक भलुअनी ग्राम टेकुआ क्षेत्र में ईट भट्ठे पर काम करने वाली महिलाओं के साथ, मजदूर अधिकार मंच के संयोजक रामकिशोर चौहान के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम करके महिलाओं व बच्चों को फल प्रदान कर महिला दिवस मनाया गया। मंच के संयोजक रामकिशोर चौहान ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप सक्षम बनाना है, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए मजदूर अधिकार मंच ने काफी काम किया है। क्षेत्र में शिक्षा से लेकर स्वरोजगार के माध्यम से आत्म निर्भर हो महिलाएं प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रही है। चौहान ने बताया कि समान शिक्षा एवं समानता के लिए महिलाओं की मुहिम को आगे बढ़ाने को लेकर संघर्ष चलता रहेगा । इस अवसर पर दयालू चौहान, राजेश, शत्रुघ्न, शिवानंद चौहान, भीम कुमार, प्रतिभा सिंह, राबड़ी देवी, सरिता देवी, निर्मला देवी, निशा देवी, इंदु देवी, संगीता देवी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…
नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…
यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…