Thursday, December 25, 2025
Homeउत्तर प्रदेश10 दिसंबर से रजिस्ट्री कराना होगा औसतन 10 फीसदी महंगा

10 दिसंबर से रजिस्ट्री कराना होगा औसतन 10 फीसदी महंगा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में शीघ्र ही रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा। औसतन 10 प्रतिशत रजिस्ट्री शुल्क महंगा कर दिया गया है। व्यावसायिक गतिविधियों वाले क्षेत्रों की नई दरें भी लागू कर दी गई हैं। ऐसे में जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए अब मात्र चंद दिनों का मौका है। 10 दिसंबर से जनपद के सभी तहसीलों में यह इसी सूची के आधार पर रजिस्ट्री कराई जाएगी। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना घोसी, मधुबन सहित चार रजिस्ट्री कार्यालय हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में 2024-25 में सदर का 110.70, मुहम्मदाबाद गोहना का 38.953, घोसी का 32.80, मधुबन का 22.55 सहित 205.00 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष भी इन तहसीलों में 10 से 12 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाया गया था। इसे लेकर घोसी में काफी विरोध भी हुआ था। इस वर्ष भी अक्तूबर में रजिस्ट्री का रेट बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, इसके लिए सभी उपनिबंधन कार्यालय को सर्वे करने का निर्देश दिया गया था। सभी उपनिबंधकों ने अपने क्षेत्राधिकार के एसडीएम, तहसीलदार से संपर्क कर कृषि भूमि, सड़क के किनारे, आबादी के निकट के खसरा नंबरों की सूची सार्वजनिक करते हुए सर्किल दरों में शामिल किया। एसडीएम कार्यालय से प्राप्त राजस्व संहिता के तहत घोषित अकृषक भूमि संबंधी घोषणा के आधार पर आसपास के खसरा नंबरों को भी शामिल किया गया। नगर पालिका, नगर पंचायतों का भी सर्वे कर मालियत निर्धारित की गई। 26 अक्तूबर तक जिले के सभी तहसीलों से आपत्तियां मांगी गई थीं। 28 अक्तूबर को आपत्तियाें का निस्तारण कर दिया गया था। इसके तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त उप निबंधन एवं सहायक आयुक्त स्टांप के साथ बैठक कर प्रभावी मूल्यांकन सूची को पुनरीक्षित किए जाने के क्रम में सभी तहसीलों की मूल्यांकन सूची को पुनरीक्षित की गई। इसके बाद नई पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची को हरी झंडी दे दी गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सर्वे की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही सभी तहसीलों पर रेट सूची चस्पा कर दी जाएगी। सभी तहसीलों में मालियत के आधार पर रेट सूची बनाई गई है। औसतन 10 प्रतिशत हर तहसील में रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाया गया है। 10 दिसंबर से इसी रेट पर रजिस्ट्री होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments