गंगापुर पहुंची स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदरज यात्रा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगापुर के राजस्व ग्राम मिश्रापुर में स्वाधीनता संग्राम सेनानी परिषद की पदरज यात्रा शनिवार को दोपहर स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र सिंह आजाद के प्रतिमा स्थल पर पहुंची।
प्रतिमा स्थल पर स्वर्गीय रामचंद्र सिंह आजाद के पुत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम तपेश्वर सिंह द्वारा सभा का आयोजन किया गया था । इस पद रथ यात्रा में स्वाधीनता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था महासचिव रमेश कुमार मिश्रा (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार संगठन उत्तर प्रदेश) आदित्य भान सिंह प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद महाराजा बलभद्र सिंह चज्ञलारी नरेश के वंशज, हनुमंत शरण श्रीवास्तव (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय साधू शरण लाल श्रीवास्तव जमुनहा श्रावस्ती) बाबूलाल वर्मा( स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामशरण वर्मा पयागपुर बहराइच) रामदीन गौतम (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सुरजन प्रसाद बाबागंज बहराइच) आदि लोग सम्मिलित रहे।सभा स्थल पर स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान किया तथा देश भक्ति पर अनेक गीत व एकांकी प्रस्तुत किए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश कुमार मिश्रा ने बताया की अखिल भारतीय स्तर पर उनका अभियान चलाया जा रहा है भारत माता को आजाद कराने में जिन लोगों ने अपनी कुर्बानिया दी थी उनमें बहुत से लोग अज्ञात हैं जिनका कोई इतिहास सरकार के पास नहीं है ऐसे अज्ञात लोगों की जन्मभूमि पर जाकर उनका पद रज संग्रह करने का अभियान हमारी संस्था के द्वारा चलाया जा रहा है और यह पद रज अभियान उनके दरवाजे की मिट्टी लेकर उसे एक बड़े कलश में संग्रहित करके दिल्ली में भारत सरकार को सौंपा जाएगा तथा इन अज्ञात स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का इतिहास सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराने हेतु संस्था कृत संकल्प है।सभा का संचालन राम तपेश्वर सिंह द्वारा किया गया । इस अवसर पर राजकुमार सिंह मौर्य, अवध बिहारी सिंह, शिवलाल सिंह मौर्य्, देवदत्त गोंड (प्राचार्य विद्यालय गंगापुर), उमाशंकर गोंड, दीनबंधु लाल गोंड, ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा ,डॉ राम बचन सिंह (पूर्व प्रधान गंगापुर )राजेश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज कुमार सिंह, राम भजन सिंह कुशवाहा, हीरा सिंह मौर्य, अनिल कुमार कुशवाहा, सहित क्षेत्रीय विद्यालय के बच्चे एवं सैकड़ों क्षेत्रवासी सम्मिलित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

39 minutes ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

1 hour ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

14 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

14 hours ago