जगह जगह भरे गए निःशुल्क यूपी पुलिस के फार्म:शंकराचार्य परिषद अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप

बनकटा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मिली जानकारी के मुताबिक सांभवी पीठ उत्तराखंड के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज के समर्थकों के द्वारा सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती भर्ती हेतु निशुल्क आवेदन केंद्र/कक्ष भिन्न भिन्न स्थानों पर संचालित किए गए , जिसमें हजारों सामान्य परिवार के गरीब दलित युवाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया । ज्ञात हो कि एक तरफ जहां क्षेत्र के सलेमपुर विधानसभा के अंतर्गत सलेमपुर नगर स्थित पूजा कम्प्यूटर, तथा लार स्थित डीटीडीसी कोरियर केंद्र, वहीं भाटपार रानी विधानसभा में बनकटा स्थित जन सेवा केंद्र ( कुशवाहा बुक डिपो ) , तथा बेल पार रेलवे ढाला क्रासिंग के निकट प्रथमांस ऑनलाइन केंद्र, पर निशुल्क फार्म भरने की सुविधा उपलब्ध रही। पहली बार क्षेत्र में इस तरीके की पहल सामने आई है। जिससे युवाओं को प्रत्यक्ष मदद मिली है।आवेदन फार्म भरने की अंतिम तारीख 16 जनवरी थी । जब स्वामी आनंद स्वरूप लगातार लंबे समय से ऐसे जनहित के काम करते आए हैं। जब लगभग सैकड़ो निर्धन परिवार से आने वाली लड़कियों की शादी में पूर्ण आर्थिक सहयोग उनके द्वारा कीए जाने की बात हो , चाहें क्षेत्र समेत अन्य दूसरे जगह के लोगों की भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निशुल्क समाधान की बात हो ,स्वामी ने सबकी सहायता सुनिश्चित की है। अभी तक सिर्फ सलेमपुर लोकसभा में 70 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार उनके द्वारा कराया गया है । राजनीति में आने का कारण पूछे रहे लोगों पर स्वामी ने बताया कि सलेमपुर की बदहाल व्यवस्था को समाप्त कर इसे देश की सबसे विकसित लोकसभा बनाना तथा हिन्दू राष्ट्र की स्थापना ही मेरा सबसे परम उद्देश्य है ।जो कि संसदीय नियमों से प्रथम दृष्टया सम्भव है । जानकारी के लिए बता दें कि स्वामी आनंद स्वरूप देश की जानी मानी धर्म संस्था शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष हैं , उक्त संस्था के द्वारा देश मे सैकड़ों गुरुकुल तथा विद्यालय संचालित किए कराए जा रहे हैं, जहां हजारों बच्चे निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । कई –कई सारे महाविद्यालय ,मेडिकल कालेजों का सफल संचालन संस्था के
द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक लाखों लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ इस संस्था के सहयोग से प्राप्त किए हैं। गौरतलब है स्वामी आनंद स्वरूप आगामी लोकसभा चुनाव में सलेमपुर लोकसभा से भाजपा के प्रबलतम दावेदारों में से एक हैं । आम जनमानस में भी इनको लेकर अच्छी खासी लोकप्रियता देखने को मिल रही है। जहां लोग अपने खर्चे पर इनके साथ प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

6 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

6 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

9 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

10 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

10 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

10 hours ago