नौतन /सिवान / बिहार (राष्ट्र की परम्परा)
समाजसेवी एवं सनातन चैंबर ऑफ कॉमर्स के राष्ट्रीय महासचिव ई. प्रमोद कुमार मल्ल द्वारा जिरादेई विधान सभा के नौतन प्रखंड अंतर्गत खाप बनकट पंचायत के विशुनपुरा मोड़ के स–न्निकट बुधवार को एक नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर व मुफ्त दवा वितरण कार्यक्रम को आयोजित किया गया जिसमे पंचायत के अलग-अलग गाँव से कुल करीब 350 लोगों ने भाग लिया और शिविर में जो लोग आए उन्हें गोरखपुर से आए डॉ शांतनु मल्ल बिसेन (एम. डी. मेडिसिन) और उनकी टीम ने बारी बारी से सभी को चेकप एवं चिकित्सीय परामर्श देकर ई. प्रमोद कुमार मल्ल के सौजन्य से नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराया। इस संदर्भ में प्रमोद कुमार मल्ल ने बताया कि सभी लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, इस प्रयास के साथ ही यह शिविर आयोजित किया गया, है और आगे भी इस प्रकार के शिविर व गतिविधियां आयोजित होती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरविन्द आनंद ने किया। इस मौके पर सरपंच राम प्रीत माँझी, पैक्स अध्यक्ष गोरख सिंह के प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह, गजेन्द्र मिश्र, केशव सिंह, पूर्व मुखिया सुभाष सिंह, शिवजी मिश्र, वैद्यनाथ मिश्र, आदि उपस्थित रहे।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…