Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसशस्त्र सीमा बल द्वारा लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर

सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के उप कमान्डेंट अनिल कुमार यादव के निर्देशन में ब्लॉक नबाबगंज ग्राम पंचायत सचिवालय सुरैया के परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर कैम्प का आयोजन किया गया, जहां वाहिनी के राकेश कुमार रंजन,द्वतीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) द्वारा लोगों का निशुल्क मानव चिकत्सा परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी के साथ,साथ निशुल्क दवाइयां वितरण किया गया।
आयोजन शिविर में बाबागंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र वीरपुर , सुरैया, गणेशपुर ,नई बाजार, सहज राम पुरवा इत्यादि गांवों के ग्रामीणों ने आकर अपना निशुल्क इलाज करवाकर स्वास्थ्य लाभ लिया,और चिकित्सा अधिकारी ने इलाज के दौरान लोगों को अपने शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए शरीर की साफ-सफाई के साथ-साथ रोगों से बचाव कैसे करें और आसपास के इलाके की साफ-सफाई रखने के लिए बताया।
जल जनित रोगों से बचने के लिए साफ पानी पीने एवं जिन जगहों पर जल भराव होता है वहां की नालियों को साफ किया जाए तथा पानी को जमा न होने दे ताकि मच्छर न हो।
आयोजन चिकित्सा शिविर में लगभग सैकड़ों लोगों का इलाज किया गया।वाहिनी के कार्यवाहक कमान्डेंट पार्थ सारथी रॉय ने बताया की एसएसबी अपने कर्तव्यों के साथ साथ समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर देश की जनता की सेवा करने का भी कार्य कर रही है , शिविर के दौरान एसएसबी के राकेश कुमार रंजन, द्वतीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), उप-निरीक्षक अनेंद्र सिंह राणा, आरक्षी एस.एल.जाखड़,सुनील कुमार,विकास कुमार,सुशीला सारण,अनिला राठौर साथ ही बाबागंज के फौजदार वर्मा ग्राम प्रधान, गोविन्द वर्मा चौकी प्रभारी, संदीप सिंह सचिव एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments