अगस्त माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 10 अगस्त तक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को अगस्त माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 10 अगस्त, 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि यह वितरण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार किया जा रहा है।
पांडेय ने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न — जिसमें 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल शामिल हैं — निःशुल्क वितरित किया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को कार्ड में दर्ज प्रत्येक यूनिट (व्यक्ति) के अनुसार 5 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें 2 किलोग्राम गेहूं एवं 3 किलोग्राम चावल शामिल होंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी संबंधित उचित दर दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर लें। साथ ही, वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर ही खाद्यान्न प्राप्त करें एवं पावती अवश्य लें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अधिवक्ता से मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…

3 hours ago

जर्मनी की नौकरी छोड़ बने IAS, अब मधुबनी में धैर्य को लेकर चर्चा में DM आनंद शर्मा

फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…

3 hours ago

बेड़ो में सड़क पर मची चीख-पुकार! दो हादसों में 14 घायल, मासूम बच्चे समेत 8 रिम्स में भर्ती

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…

3 hours ago

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन नाबालिगों के मामले में पॉक्सो के तहत FIR

तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…

3 hours ago

पटरी के स्लीपर टूटे, सरिया निकला बाहर! श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से मचा हड़कंप

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…

4 hours ago