Categories: Uncategorized

मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। संत रविदास समाज कल्याण संस्थान सलेमपुर देवरिया के सौजन्य से स्थानीय आजाद नर्सिंग होम एण्ड आई केयर सेन्टर के चिकित्सको की टीम द्वारा रामपुर बुजुर्ग स्थित सन्दीप सिह के आवास के प्रांगण मे नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।
आजाद नर्सिंग होम के डा. विशाल कुमार सिह ( पूर्व चिकित्सक राज आई हास्पिटल गोरखपुर) की टीम मे सहायक पवन कुमार, सौरभ कुमार , रिया सिह,रागीनी पाण्डेय एवं ब्यवस्थापक झुल्लन पाण्डेय उपस्थित थे ।
इस शिविर में रामपुर बुजुर्ग , रजडीहा , बालेपुर , के कुल 47 लोगो की आंखो की जाँच किया गया और परामर्श दिया गया । लगभग 9 लोगो को नि:शुल्क दवा भी उपलब्ध करायी गयी , एवं जरूरतमंद लोगो को मात्र 200 रूपये में नजर का ‘ जनता चश्मा ‘ भी उपलब्ध कराया गया ।इस शिविर की अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह ने किया । इस अवसर पर राजेश सिंह ,विकाश सिह , शंभू गुप्ता , दीनदयाल सिंह इत्यादि गणमान्य लोगो के साथ अनेक महिलाए और पुरुष उपस्थित थे ।
अन्त मे संस्था के ब्यवस्थापक डा. अवधेश कुमार गौतम ने सभी आगन्तुको का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि संत रविदास समाज कल्याण संस्थान जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य मे ऐसे आयोजन और भी होते रहेगें । शिविर के आयोजक सन्दीप सिंह ने आजाद नर्सिंग होम सलेमपुर की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने अल्प समय मे हमारे अनुरोध को स्वीकार कर इतना सफल आयोजन सम्पन्न कराकर संस्था ने हमे और समस्त ग्रामवासियो को अभिभूत कर दिया है । ओमप्रकाश सिंह ने समस्त ग्रामवासियो की तरफ से संस्थान और आजाद नर्सिंग होम के समस्त टीम का आभार व्यक्त किया।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

8 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

9 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

9 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

9 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

9 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

9 hours ago