बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन पयागपुर बस स्टॉप स्थित काली माता मंदिर के पास किया गया।
जिसके मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नेत्र शिविर का शुभारंभ कराया। शिविर में 487 मरीजो ने रजिस्ट्रेशन करा कर नेत्र परीक्षण कराया। जिसमें 120 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया और निजी बस द्वारा सीतापुर आंख अस्पताल ऑपरेशन के लिए पहुंचाया गया। सीतापुर आंख चिकित्सालय के कैप डायरेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे चिकित्सालय के द्वारा नेत्र सिविर कैंप का आयोजन लगातार किया जाता है। जिसमें मरीजो के आंखों की जांच समस्त आंखों का इलाज वाला ऑपरेशन मुक्त किया जाता है। इस अवसर पर कैंप में डॉक्टर नेहा मल्हारिया डॉक्टर अंकित मिश्रा डॉक्टर आयुष चौधरी डॉक्टर दीपक काजल वर्मा गोविंद करण कश्यप आदि सहयोगी रहे। इस दौरान संजय सिंह दद्दन मिश्रा अंकुर सिंह कुलदीप शर्मा दीपू यादव कपिल सिंह डॉक्टर अजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…
मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…
परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…
बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…
रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…