वृद्धाश्रम में नि:शुल्क दन्त चिकित्सा शिविर एवं नशा संगोष्ठी का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)|समाज कल्याण विभाग द्वारा नगरौर में संचालित वृद्धाश्रम में नि:शुल्क दन्त परीक्षण शिविर एवं नशा उन्मूलन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ दन्त चिकित्सक डॉ.सचिन अग्रवाल रहे वही विशिष्ट अतिथि नशा उन्मूलन सचेतक राज किशोर पाण्डेय,संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के वरिष्ठ परामर्शदाता जितेन्द्र मिश्रा एवं पूर्व अपर मुख्य अधिकारी मिथलेश श्रीवास्तव रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि राजकिशोर पाण्डेय ने नशे के सेवन से दूर रहने की अपील की। उन्होंने वृद्ध संवासियो को प्रण दिलवाया न खुद नशा करेंगे न किसी को करने देंगे।उन्होंने एक अवधि कविता के माध्यम से नशा के दुष्प्रभाव को सबके सामने रखा।वरिष्ठ परामर्शदाता जितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि नशा व्यक्ति को खोखला कर देता है उन्होंने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को विस्तार से समझाया। तत्पश्चात पांच मिनट के लिए मेडिटेशन कार्य कराया जिससे सभी को आत्मबोध की अनुभूति हुई।पूर्व अपर मुख्य अधिकारी मिथलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग में हम सबको साथ मिलकर कार्य करना होगा। जनपद में तरुण युवा नशे के आगोश से ज्यादा प्रभावित हो रहे है।इनके रोकथाम के लिए वृहद कार्ययोजना एवं जनसहभागिता अभियान चलाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन सदर सुलह अधिकारी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।तत्पश्चात वृद्ध संवासियो के दांत का परीक्षण करके उपचार किया गया।वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ.सचिन अग्रवाल ने बताया कि लगभग तीन दर्जन से अधिक वृद्धजनों के दांत की समस्याओं को लेकर परीक्षण एवं उपचार किया गया।सम्बंधित दवाओं का भी वितरण संवासियो को किया।डॉ.सचिन ने आगे भी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के लिए संवासियो को आश्वस्त किया। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पत्रकार सचिन श्रीवास्तव,समाजसेवी मोहम्मद सलीम रोमी,वृद्धाश्रम प्रबंधक दिलीप द्विवेदी,संध्या वर्मा,भगवान प्रसाद यादव,रिम्पी शुक्ला सहित वृद्धजन उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

5 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

5 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

5 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

6 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

6 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

6 hours ago