डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)| प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वृहद मरम्मत,अवस्थापना सुविधाओं का विकास,जीर्णाेद्धार तथा पुनर्निर्माण एवं अनुरक्षण सम्बन्धी कार्याे हेतु शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ अयोध्या एवं डीएम द्वारा नामित कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत आगणन रिपोर्ट के अनुमोदन हेतु l आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ अयोध्या द्वारा प्रस्तुत आगणन रिपोर्ट का लोक निर्माण विभाग से पुनः परीक्षण कराकर तहसील स्तरीय समिति से अनुमोदन प्राप्त करते दोबारा जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाय। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत प्रोजेक्ट अलंकार योजना तथा अन्य विभागीय योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं,कार्यों आदि की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया l कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयो में वर्तमान वित्तीय 2023-24 के साथ-साथ विगत वित्तीय वर्षाे में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान/समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत स्वीकृत नवीन निर्माण कार्याे को यथाशीघ्र पूर्ण कराकर जनोपयोग में लाया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना,जिला विद्यालय निरीक्षक जे.पी.सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी,डायट प्राचार्य उदय राज,अधि.अभि. लो.नि.वि.अमर सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जेल से रिहाई के कुछ घंटे बाद ही आजम खान गिरफ्तार, रातभर ED ने की पूछताछ

सुबह गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेशी, सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस और अर्धसैनिक…

56 minutes ago

25 हजार का इनामी गोवंश तस्कर गिरफ्तार, पिकअप में बंधी मिली गाय

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गौकशी के लिए गोवंश की तस्करी के मामले में मेरठ…

1 hour ago

आसमान में उड़ान भरने को तैयार कैनसैट!

एक साथ 4 सैटेलाइट का ड्रोन से होगा लॉन्च, IN-SPACe चेयरमैन पवन गोयनका की मौजूदगी…

1 hour ago

राहुल गांधी से अखिलेश यादव तक एक मंच पर! SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन की हुंकार

फोटो X INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गरमाई…

2 hours ago

कपड़े महंगे हों या सस्ते, ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक; जानें स्मार्ट फैशन टिप्स

गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…

3 hours ago

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो खोया नष्ट

मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने, साफ-सफाई में कमी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस…

3 hours ago