गाजियाबाद(राष्ट्र की परम्परा) इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एशोसिएशन (आईपीसीए) समुदाय आवास समितियों में कॉम्पोस्टर के स्थापना के तहत, शनिवार को जयपुरिया सनराइज ग्रीन में 45 लीटर के कंपोस्ट स्थापित किया गया।
आईपीसीए के मार्गदर्शन के माध्यम से, आवास समितियाँ प्रभावी रूप से कचरे कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक उपायों को लागू कर रही है, इसी क्रम में निःशुल्क कंपोस्ट की सहायता से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत एक वर्ष तक आईपीसीए की टीम द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षक भी निर्धारित है जो प्रभावी रूप में कचरे (सब्जी, फल, अंडे की छिलके आदि) से से खाद बनाना बताएंगे, साथ ही आईपीसीए टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कचरा प्रबंधन के बारे में जाग्रत किया गया।
इस आयोजन के दौरान ए ओ ए की तरफ से किरण सेठ, अनुपमा त्रिपाठी, गजेंद्र सिंह रावत, सुचित सिंघल, अजय अग्रवाल, शैलेंद्र मिश्रा, शशि शेखर पाण्डेय के साथ साथ सोसाइटी निवासी सुनीता शर्मा, खेम राज, स्वाति गुप्ता, शांति और आइसीपीए टीम की और से रिंकेश केंथ, अंजलि राणा, पवन रावत,
राहुल सैनी, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…