डीएम ने एनएच- 24 के चौड़ीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण और मुआवजा की समीक्षा की

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में एनएच–24 के चौड़ीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की समीक्षा एनएचएआई और भूमि अध्यापति विभाग के साथ की।
बैठक में जिलाधिकारी ने छूटे हुए मकानों का मूल्यांकन, प्रतिकर वितरण, अर्जन क्षेत्र में स्थित विद्युत पोल को हटाए जाने, अर्जन क्षेत्र में स्थित वृक्षों को हटाए जाने और विद्यालय आदि सरकारी संपत्तियों के निस्तारण की जानकारी ली और अप्रैल के अंत तक सभी प्रकरणों को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
उन्होने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन अधिसूचना के दौरान सड़क के किनारे स्थित सरकारी भवनों के ध्वस्तीकरण से पूर्व संबंधित एसडीएम से अनिवार्य रूप से वार्ता कर लें और एसडीएम की संस्तुति के बाद ही भवन को तोड़ने तथा एनएचएआई को 3ए, 3डी और अंतिम अवार्ड पर स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही भूमि अध्याप्ति विभाग को भी अंतिम अवार्ड वाले प्रकरणों में प्रतिकर वितरण पर स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने फरेंदा और नौतनवा एसडीएम को प्रतिकर प्राप्त प्रकरणों में भवन ध्वस्तीकरण पर स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया तथा कहा कि जिन स्थलों पर वाहन अंडरपास का निर्माण किया जाना है, उन स्थलों पर सर्वे, मूल्यांकन सहित मुवावजा वितरण और कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही को प्राथमिकता के आधार पर करें।ध्वस्तीकरण को एनएचएआई और तहसील की संयुक्त टीम की मौजूदगी में करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिला अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन मोहन वर्मा, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या, एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार सहित एनएचएआई एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago