पुलिस को बंधक बनाने वाले आरोपी गये जेल

सिकरीगंज/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कनहौली गांव में झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को बंधक बनाकर मारा पीटा जिसमें चौकी इंचार्ज दुघरा के कंधे में चोट आयी है।पुलिस पर हमला करने और बंधक बनाने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कनहौली गांव में रविवार को दो पट्टीदार के बीच हुई लड़ाई को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, सूचना पर पहुंची पुलिस को बंधक बनाकर मारने पीटने को लेकर एएसआई सिकरीगंज की तहरीर पर 20 नामजद 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें 5 आरोपी श्रवण यादव पुत्र रामसिंह यादव, महातम यादव पुत्र फूलचंद ,राजन यादव पुत्र रामजीत, विनय पुत्र रामजीत, नीरज पुत्र रामजीत को सिकरीगंज पुलिस गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको जेल भेजा गया। आरोपीयों के घरों में ताला लटका हुआ है तथा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

2 hours ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

2 hours ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

2 hours ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

2 hours ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago