Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुंडा टैक्स मांगने को लेकर मार-पीट चार मजदूर गंभीर घायल, मुकदमा दर्ज

गुंडा टैक्स मांगने को लेकर मार-पीट चार मजदूर गंभीर घायल, मुकदमा दर्ज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रसिद्ध इटहिंया मंदिर के पास सिंचाई विभाग के एक्वाडक्ट निर्माण कार्य में गुंडा टैक्स को लेकर विवाद के बाद मार-पीट की गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त समाचार के अनुसार जयनरायन सिंह के संचालन में चल रही एमएस नारायन इंटरप्राइजेज फर्म के काम की देख-रेख कर रहे मजदूरों से कुछ दबंगों ने बीस हजार रुपये गुंडा टैक्स की मांग की थी। फर्म के कर्मचारियों द्वारा टैक्स देने से इन्कार करने पर किंजल गुप्ता, प्रत्युष चौरसिया, देवेश दूबे, शमशेर समेत आठ अज्ञात लोगों ने 21 जून की रात करीब 8:15 बजे मजदूरों के इटहिया स्थित किराए के कमरे में घुस गए। आरोप है कि आरोपितों ने अभिषेक मल्ल, अभिषेक सिंह, साहिद खान, कुंदन यादव और कृष्णा गुप्ता को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उक्त घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। हमले में घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावर में सात लोगों का गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं। जयनरायन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि संबंधित मामले में चार नामजद सहित आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments