पेपर साल्व गिरोह के चार मुन्ना भाई पकड़े गए

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भैसहा मोड़ के पास से पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पाण्डेय के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना डॉ अजय विक्रम सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बुधवार को कोतवाली परिसर मे पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता करते बताया कि बुधवार को पेपर साल्वभर गैंग के इस बड़े रैकेट को पकड़ा गया है, मुखबिर की सूचना पर मोहम्दाबाद गोहना-करहां मुख्य मार्ग पर स्थित भैसहा मोड़ के पास इन चारों लोगों को पकड़ा गया।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नकल कराने वाले गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनअभियुक्तों के पास से पुलिस ने 67 मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट, अन्य दस्तावेज व दो जीपीएस, दो नकल करने का उपकरण, दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस,जो लालबाग काली बनियान से मोम के सहारे चिपका हुआ,पतला तार लगा हुआ एक जोड़ा माइक्रोफोन,एक चिप,मेडिकल ऑफिसर इलाहाबाद की मुहर, पैड,तीन सिल्वर ऑक्साइड बैटरी, ₹150000 नगद,एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और लगभग 47 ब्लैंक चेक हस्ताक्षर किए हुए बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्ततो में इंद्रजीत निवासी सुपनधा थाना विंध्याचल-मिर्जापुर,अनिल कुमार चौहान ग्राम ओटनी मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ,अश्वनी तिवारी मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर,अमरेंद्र बहादुर बिंद निवासी गददोपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

5 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

5 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

5 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

6 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

6 hours ago