बालिका से हैवानियत करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 18 जून को वादिनी द्वारा सूचना दिया गया कि उसकी पुत्री उम्र लगभग 15 वर्ष जो दिनांक 12.06.25 को मेला देखने गयी थी वहां से अपने चचेरे भाई के साथ लौटते समय बाथरुम करने गयी तो अख्तर रजा पुत्र कमाल, राज कुरैसी पुत्र नईमुल्ला, शिवा यादव पुत्र बलराम यादव निवासीगण लालगंज हरनीडीह थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर व फिरोज कुरैसी पुत्र जुमाई निवासी वार्ड नं 8 मोहल्ला रफीनगर उतरौला बलरामपुर ने मेरी लड़की के साथ गलत काम किया है लोक लाज के कारण मै घटना की सूचना आज दे रही हूं घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल थाना कोतवाली उतरौला पर मु0अ0सं0 84/25 धारा 127(2)/70(2)/351(3) बीएनएस व 5G/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही अमल में लाई गई ।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्रांतर्गत हुई उक्त दुष्कर्म की घटना में टीमें गठित कर शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में गुरुवार को थाना कोतवाली उतरौला पुलिस अन्य पुलिस टीम अतरिक्त निरीक्षक मृत्युंजय सिंह, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक अजीत त्रिपाठी, उप निरीक्षक प्रभात कुमार, हेड कांस्टेबल अरविन्द यादव, हेड कांस्टेबल रणवीर गौतम, कांस्टेबल अरूणेश पटेल, कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव, कांस्टेबल अनुभव सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल राहुल त्रिवेदी द्वारा थाना कोतवाली उतरौला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 84/2025 धारा 127(2)/70(2)/351(3) बीएनएस व 5G/6 पॉक्सो एक्ट की घटना की त्वरित विवेचना करते हुए 12 घण्टे के अन्दर घटना में संलिंप्त अभियुक्त शिवा यादव पुत्र बलराम यादव, अख्तर रजा पुत्र मोहम्मद कमाल, राज कुरैशी पुत्र नईमउल्ला निवासीगण लालगंज हरनीडीह कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर तथा फिरोज कुरैशी पुत्र जुमाइल निवासी वार्ड नंबर 8 मोहल्ला रफीनगर कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को बढ़या पकड़ी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त कूदकर भागे जिससे सभी अभियुक्तो को चोटें आई जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया पैर में फ्रैक्चर के कारण इलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया था जिनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है । पूछताछ का विवरण:-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना के संबंध में पूंछताछ करने पर बताया कि शिवा यादव व अख्तर रजा मोटर साइकिल से जा रहे थे हम लोगो ने लड़की को रात्रि 11.00 बजे सूनसान स्थान पर देखा तो हम लोगो ने अपने दोस्त राज कुरैशी को भी फोन करके बुला लिया और हम लोगो ने लड़की के साथ बारी-बारी गलत काम किया और हम लोगो का दोस्त फिरोज कुरैशी जो शराब पी रहा था उसके हवाले लड़की को कर दिया और उसने भी लड़की के साथ गलत काम किया और उसे धमकाकर हम लोग अपने-अपने घरों को चले गए।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

3 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

4 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

4 hours ago