मजबूत तथ्यों के साथ पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने का करें प्रयास- डीएम

आगामी त्योहार मोहर्रम के दृष्टिगत पूर्व में ही कर लें समस्त तैयारिया – पुलिस अधीक्षक

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कल देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। अभियोजन शाखा की समीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन ने बताया कि मई महीने में अधीनस्थ न्यायालयों के अंतर्गत आईपीसी के तहत 291 वाद निस्तारित हुए जिनमें 201 में सजा हुई।अन्य अधिनियम में कुल 1203 वाद निस्तारित किए गए जिनमें 1199 लोगों को सजा दिलाई गई। इसी प्रकार सत्र न्यायालय में आईपीसी में 3 वाद निस्तारित हुए जिनमें तीनों में रिहाई हुई।अन्य अधिनियम में 2 वाद निस्तारित हुए जिनमें दोनों में रिहाई हुई। एससी/एसटी एक्ट में 2 वाद निस्तारित हुए जिनमें दोनों में रिहाई हुई।गैंगस्टर एक्ट में 2 वाद निस्तारित दो में रिहाई और एक में दाखिल दफ्तर हुआ। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत कुल 6 वाद निस्तारित हुए जिनमें 6 में रिहाई हुई। सत्र न्यायालय में विभिन्न धाराओं में अधिकतर मामलों में रिहाई को देखते हुए जिलाधिकारी ने अभियोजन पक्ष को मजबूत तथ्यों के साथ पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट, पशु तस्करी एवं शराब तस्करी में जप्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ को नीलामी हेतु जप्त वाहनों का तत्काल मूल्यांकन करते हुए सूचना थाना अध्यक्षों को उपलब्ध कराने को भी कहा। पुलिस अधीक्षक श्री इलमारन जी ने आगामी त्योहार मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु अभी से ही सारी तैयारियां पूर्ण करने को कहा जिससे त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जा सके। इसके अलावा नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई करने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिला अधिकारी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े समस्त अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विशेष प्रयास करने को कहा। इसके अलावा अवैध जहरीली शराब एवं मादक पदार्थ के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला उत्पीड़न, एससी/एसटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाहियों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा जिससे इन अपराधों में कमी लाई जा सके। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी,थानाध्यक्ष एवं अभियोजन शाखा के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

10 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

11 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

11 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

11 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

13 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

13 hours ago