Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसन्त विनोबा पीoजीo कॉलेज, राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया

सन्त विनोबा पीoजीo कॉलेज, राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया

देवरिया(राष्ट्र की परम्पर) सन्त विनोबा पीoजीo कॉलेज, देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा की लिए प्रेरित किया और कहां शिक्षा के द्वारा व्यक्तित्व निर्माण करके ही राष्ट्र का विकास किया जा सकता है। शिक्षा का उद्देश्य रोजगार प्राप्त करना नहीं बल्कि इसका उद्देश्य स्वयंसेवकों को अपने चरित्र निर्माण के लिए मूल समझना चाहिए। मुख्य वक्ता ने कहा कि आज समाज में बहुत सी समस्याएं हैं। आज भारत गरीबी बेरोजगारी आतंकवाद नक्सलवाद आदि तमाम समस्याएं हैं जिससे निपटने में आप सभी युवाओं के योगदान की अति आवश्यकता है। युवा सृजनात्मक और ऊर्जावान होता है। आप सभी पर्यावरण जैसी समस्या के प्रति जागरूक होकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। साथ ही अपने आसपास के अन्य लोगों को भी प्रेरित करके इस राष्ट्र का विकास कर सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ चंद्रेश बारी और कृष्ण मुरारी गुप्त जी के नेतृत्व में चलाए गए इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया। अपने संबोधन में डॉक्टर चंद्रेश् बारी ने कहा भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने का सबसे बड़ा योगदान आज के 35% युवाओं का हो सकता है। इनकी वैज्ञानिक सोच और मनोवृति देश की सभी समस्याओं के निदान में महत्वपूर्ण हो सकती है। दूसरे कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कृष्ण मुरारी गुप्त जी ने कहा कि स्वयंसेवक पिछली वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामुदायिक सेवा जैसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, और अन्य सृजनात्मक सेवाओं में अपना योगदान कर रहें है यह यह रचनात्मक सोच भारत को विश्व की अग्रणी श्रेणी में लायेगा। इस कार्यक्रम में प्रोo अशोक सिंह, प्रोo शैलेंद्र राव, डाo सुधांशु शुक्ला, प्रिंसी, निप्पी, वर्तिका, अंजली, राधा आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments