स्थापना दिवस समारोह बच्चो के बीच मनाया गया

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 31 वॉ स्थापना दिवस समारोह, बाल सदन आश्रम पर बाल सदन में रहने वाले बच्चों के बीच मनाया गया उन्हें खाद्य सामग्री एवं उपहार स्वरूप वस्त्र का वितरण किया गया साथ ही साथ उनके बीच संगठन के लोगों द्वारा समय व्यतीत कर उनकी कठिनाइयों को साझा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि संगठन प्रति वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर जरूरत मंद लोगों के लिए उनके उपयोग की सामग्रियों को वितरित कर सेवा का काम करता है।
प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम मारोदीया ने कहा कि संगठन व्यापारियों एवं उद्यमियों की हित की रक्षा करता है साथी साथ इंडस्ट्री के उद्यमियों को जोड़कर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु संबंधित विभाग एवं शासन से बातचीत कर व्यापारियों की समस्याओं का निवारण करता है।जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि यह संगठन विगत कई वर्षों से 3 सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित करने हेतु शासन से मांग करता रहा है, जैसे संगठन को उम्मीद है की 3 सितंबर के व्यापारी दिवस घोषित होगा।
संगठन के संरक्षक भारत अग्रवाल ने कहा कि यह संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर हर जनपद में स्थापना दिवस मनाने के लिए पूर्व संकल्पित है।
नगर अध्यक्ष अमित मोदनवाल ने उपस्थित बच्चों को उपहार सामग्री बांटते हुए बच्चों के साथ संवाद किया और शुभकामनाएं दी।
संगठन के युवा जिला अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल के वरिष्ठ व्यापारी युवा कर्मठ व्यापारी, डॉक्टर, पत्रकार जैसे लोग जोड़कर संगठन का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम पर आनंद अग्रवाल जिला महामंत्री राम सिंह, नगर महामंत्री अशोक वर्मा, युवा जिलामंत्री सीमा जयसवाल, जिला अध्यक्ष महिला संरक्षक गिरधारी लाल अग्रवाल, सभी लोगों ने बच्चों में खाद्य सामग्री वितरित करते हुए शुभकामनाएं दी, संगठन के लोगों को बच्चे अपने बीच पाकर बहुत ही भावुक हुए। इस कार्यक्रम में उपस्थित राकेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, प्रमोद राजगढ़िया, विनोद लत, सरदार मुन्ना सिंह जसवीर सिंह जस्सी, कपिल सोनी, अमर अग्रवाल, राहुल पोद्दार, अटल बरवाला, कृपानिधन, अरुण बरनवाला,विमल, राजेंद्र जायसवाल, अशोक वर्मा, सुमेश वर्मा सुनीता चौरसिया, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एक तारीख, सैकड़ों कहानियाँ: 4 दिसंबर का ऐतिहासिक महत्व

4 दिसंबर: वह तारीख जिसने बार-बार इतिहास की धड़कन बदल दी — संघर्ष, खोज, सम्मान…

2 hours ago

आज लिया गया संकल्प बदलेगा आने वाला भविष्य

पंचांग 04 दिसंबर 2025, गुरुवार | आज का संपूर्ण हिन्दू पंचांग (मार्गशीर्ष पूर्णिमा) आज का…

3 hours ago

भोजन ईश्वर का वरदान है इसे सम्मान दे बांटें और जरूरतमंदों तक पहुंचाएं- संजय सर्राफ

राँची ( राष्ट्र की परम्परा )झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं…

4 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर उपकरण वितरण और जागरूकता रैली आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा…

4 hours ago

एसआईआर कार्यक्रम की प्रगति का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग…

4 hours ago

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम : 624 जोड़ों का होगा विवाह, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आगामी 05 दिसंबर 2025 को केंद्रीय…

4 hours ago