पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का ठिकाना अज्ञात, संजय राउत और कपिल सिब्बल ने जताई चिंता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इस्तीफा देने वाले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के ठिकाने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर धनखड़ का पता लगाने और उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।

राउत ने पत्र में कहा कि 21 जुलाई के बाद से धनखड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। राज्यसभा के कई सदस्य उनसे संपर्क करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। उन्होंने इसे “गंभीर चिंता का विषय” बताते हुए कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति या उनके स्टाफ से कोई संवाद नहीं हो पा रहा है।

पत्र में राउत ने यह भी उल्लेख किया कि दिल्ली में अफवाहें फैल रही हैं कि धनखड़ को उनके आवास तक सीमित कर दिया गया है और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राउत ने गृह मंत्री से सवाल किया— “आखिर हमारे (पूर्व) उपराष्ट्रपति कहां हैं? उनका स्वास्थ्य कैसा है? क्या वह सुरक्षित हैं?” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर करने पर विचार करेंगे।

इस मामले पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “मैंने ‘लापता लेडीज’ के बारे में सुना है, लेकिन ‘लापता उपराष्ट्रपति’ के बारे में पहली बार सुन रहा हूं।” सिब्बल ने भी गृह मंत्री से तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की।

धनखड़ के ठिकाने और स्थिति को लेकर उठते सवालों ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि देशभर में उनके समर्थकों और आम नागरिकों के बीच भी चिंता का माहौल है। अब सबकी निगाहें केंद्र सरकार के जवाब पर टिकी हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

3 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

4 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

4 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

14 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

15 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

15 hours ago