Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मनाया गया जन्मदिवस

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मनाया गया जन्मदिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । बाबागंज शहनाज रूलर मिशन अस्पताल बाबागंज में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी 283 विधानसभा नानपारा डॉ ए एमसिद्दीकी ने राजीव गांधी द्वारा देश के लिए किए गए योगदान की चर्चा की उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश की एकता और अखंडता के सदैव पक्षधर थे।
उन्होंने देश की प्रगति के लिए जो किया, उसे हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाo बद्री सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्रित्व काल में देश का अभूतपूर्व विकास किया था।
राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिया और देश में दूर संचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया। देश के लिए दिए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर इस अवसर पर संदेश कलाम कुलदीप ने अपने विचार रखे अंत में कार्यकर्ताओं तथा चिकित्सकों की ओर से अस्पताल में भारतीय मरीजों को फल वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments