Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में...

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिंदही चौराहे पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वी जन्मदिन को भाजपा के नेताओं,कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेई को नमन करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस मौके पर बिंदही चौराहे से प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क पर प्रभात फेरी निकली गई एवं गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक सुजीत प्रताप सिंह सदस्य जिला पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा विकास संबंधित विभिन्न योजनाओं को गिनाया।कार्यक्रम का संचालन रवींद्र कुशवाहा ने किया।
इस दौरान अवधेश सिंह,युगुल किशोर तिवारी,जीपू शाही, विवेक राय,ग्राम प्रधान सतेन्द्र तिवारी,रमाकांत गिरी, माहीवाल जायसवाल,भीम यादव,रंजीत कुमार गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष,अभिषेक सिंह,सुरेंद्र यादव,भीम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments