Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedदिल का दौरा पड़ने से पूर्व प्रधान की मौत, मचा कोहराम

दिल का दौरा पड़ने से पूर्व प्रधान की मौत, मचा कोहराम

दिल का दौरा पड़ने से पूर्व प्रधान की अचानक मौत, मचा कोहराम

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)
दु:खद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर,पैतृक आवास पर लोगों का भारी हुजूम कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय तहसील व विकास खंड क्षेत्र के एक गांव के पूर्व ग्राम प्रधान का हार्ट अटैक पड़ने से अक्समात निधन हो गया। इस दु:खद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुतुबपुर के दो बार प्रधान रह चुके राम निवास सिंह की बुधवार को एकाएक तबियत बिगड़ी और जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई। मृदुल स्वभाव और सादगी के पर्याय राम निवास सिंह उर्फ मालिक सिंह उम्र करीब 59 वर्ष अपनी कार्यशैली व मृदुभाषिता के चलते दो बार प्रधान चुने गए और गांव का बृहद पैमाने पर विकास किया। पूर्व प्रधान मालिक सिंह के आकस्मिक निधन की खबर पर उनके कुतुबपुर स्थित पैतृक आवास पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। उनकी असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments