Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व विधायक गजाला लारी की सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

पूर्व विधायक गजाला लारी की सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

लोकसभा चुनाव जीतने का दिया मंत्र पीडीए फार्मूला को मजबूत बनाने हेतु सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न

रामपुरकरखाना/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

रामपुर कारखाना विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक अहिरौली गांव में पिछड़ा वर्ग विधान सभा अध्यक्ष रामू शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गजाला लारी ने सभी सक्रिय सदस्यों से अपने -अपने बूथ को मजबूत बनाने हेतु अभी से लग जाने की अपील किया।
बैठक में उपस्थित लगभग 250 सक्रिय सदस्यों से बूथ स्तर पर सभी पीडीए के वर्गो को जोड़ने हेतु उनसे सघन जन संपर्क अभियान चलाने और उन तक संविधान और लोकतंत्र बचाने हेतु एकजुट होने हेतु आग्रह करने को कहा गया।
2024 लोकसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए बैठक में कहा गया कि समाजवादी पार्टी से या इसके गठबन्धन से जो कोई भी प्रत्याशी जहां भी आता है उसे प्राण प्रण से लगकर विजई बनाने के लिए संकल्प बद्ध होना है।बैठक में उपाध्यक्ष श्याम बहादुर भारती, धर्मदेव यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,बिट्टू शर्मा, राजू ऐनुद्दीन, गणपति पाल, सुभाष पासवान, चंद्रभान पाल, हरेंद्र यादव, रमाशंकर यादव, शंभू यादव ,सुनील राजभर आदि।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments