देवरिया में अधिवक्ता प्रदर्शन को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने दिया समर्थन, बोले- ऐसे अधिकारी को हटा देना चाहिए

देवरिया में डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया में डीएम के तबादले को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन 22 वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन देने के लिए आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर शुक्रवार को पहुंचे। अधिवक्ताओं से मिलकर उन्होंने पूरे घटनाक्रम को जाना और अपना समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले उन्हें डीएम के कदाचार की बात मालूम थी, लेकिन अधिवक्ताओं ने तथ्य और प्रमाण के साथ गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा एससी-एसटी की जमीन को रिश्वत लेकर बिक्री की अनुमति और लाइसेंस के लिए पैसे लेने की बात सामने आई। सरकार को ऐसी गंभीर स्थिति में डीएम को हटा देना चाहिए। अधिवक्ताओं के आंदोलन से न्यायिक व्यवस्था ठप हो गई है।
आगे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यहां आकर एक बात और पता चली कि डीएम ने अपने आवास में हाई वोल्टेज नंगा तार लगा रखा है और वहां डेंजर लिखवा रखा है। यह पूरे हिंदुस्तान में अपनी तरह का इकलौता नमूना है। जिसमें किसी डीएम ने अपने आवास में नंगी तारें लगवा रखी होगी। इससे कई पक्षी भी चपेट में आ चुके हैं। इसके कई लोग गवाह भी हैं। हमारी पार्टी इसको वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत और नए कानून के तहत अपराधिक कृत्य समझती है।अमिताभ ठाकुर ने देवरिया
एएसपी से मुलाकात की
और राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के वायरल आडियो के संबंध में एएसपी से मुलाकात की और विवेचना के बारे में जानना चाहा। इस पर एएसपी ने बताया कि वायस सैंपल लेकर फोरेंसिक को भेजा गया है। इस पर अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अगर आप सक्षम न हों तो किसी अन्य एजेंसी को देने की जरूरत है। इस पर एएसपी ने कहा कि पुलिस सक्षम है और हमने पहले ही फैरेंसिक को भेज दिया है।
अधिवक्ताओं ने कचहरी में डीएम कार्यालय के सामने से नारेबाजी करते हुए डीएम आवास तक विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

12 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

12 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

13 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

13 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

13 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago