कलयुगी पुत्र के फावड़े से हमले में पिता की मौत क्षेत्र में फैलीं सनसनी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना क्षेत्र नवाबगंज के ग्राम फुटहा में शुक्रवार की शाम को एक बेटे ने पिता पर विवाद के बाद फावड़े से वार कर दिया जिसके कुछ ही देर बाद घायल पिता की दर्दनाक मौत हो गई जहां घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के द्वारा बताए


जानकारी के मुताबिक आरोपित युवक का अपने पिता से खेत में शुक्रवार को विवाद हो गया था जिसके बाद पिता घर आ गया वहीं देर शाम घर पहुंचे बेटे ने पिता पर फावड़े से वार कर दिया जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई और वह फरार हो गया लेकिन शनिवार सुबह बेटा जब घर पहुंचा तो ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुटहा जगन्नाथपुर निवासी राम विलास के खेत में शुक्रवार को धान रोपाई चल रहा था जहां धान रोपाई के दौरान पुत्र राम सुख से पिता राम विलास का कुछ विवाद हुआ इसके बाद पिता शाम को घर चला आया।
गांव के लोगों के मुताबिक मृतक राम विलास खुर पे में धार दे रहा था तभी बेटा राम सुख उनके पास पहुंचकर और फावड़े से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग घायल राम विलास को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी राम विलास ने दम तोड़ दिया इससे परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।घटना की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी पुलिस ने रात में ही वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं हत्या के बाद शनिवार सुबह आरोपी पुत्र जब घर पहुंचा, तो इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष आरके पांडेय ने बताया कि पुत्र ने पिता पर फावड़े से हमला किया है तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

12 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

12 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

12 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago