मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और शिवसेना नेता युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के आदेश पर मुंबई में जगह जगह पानी के मुद्दे पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की ओर से महानगरपालिका कार्यालय पर जोरदार आंदोलन किया गया। इसी कड़ी में शिवसेना विभाग प्रमुख तुकाराम (सुरेश) कृष्णा पाटिल और विभाग संगठिका , प्रज्ञा प्रकाश सकपाल के नेतृत्व में, घाटकोपर पश्चिम और घाटकोपर पूर्व विधानसभा की ओर से मनपा एन विभाग कार्यालय पर पानी की समस्या को लेकर जोरदार आंदोलन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवसैनिकों का यह हंडा मोर्चा घाटकोपर पश्चिम रेलवे स्टेशन, वेलकम होटल से घाटकोपर एन विभाग कार्यालय तक निकाला गया। इस हंडा मोर्चा में घाटकोपर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शिवसेना पदाधिकारी, युवा सेना पदाधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि दूषित जलापूर्ति, अघोषित जल कटौती, नाला सफाई की समस्या, सड़क मरम्मत की समस्या, अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और जल समस्याओं के खिलाफ, बुधवार को विभाग क्रमांक 8 की ओर से, घाटकोपर पूर्व स्थित मनपा कार्यालय पर शिवसेना नेता, युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे के मार्गदर्शन में यह आंदोलन किया गया। इस अवसर पर शिवसेना विभाग प्रमुख तुकाराम (सुरेश) कृष्णा पाटिल और विभाग संगठीका प्रज्ञा प्रकाश सकपाल के साथ विधानसभा प्रमुख सुभाष पवार, संजय चव्हाण, उप विभाग प्रमुख सुनील मोरे, शाखा प्रमुख संजय कदम, चंद्रपाल चंदेलिया, विजय पड़वल, अजीत गुजर सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान शिवसेना की ओर से पानी की किल्लत को लेकर निकाले गए इस हंडा मोर्चा को लेकर शिवसेना का एक शिष्टमंडल विभाग प्रमुख सुरेश पाटील के नेतृत्व में जल विभाग के कार्यकारी अभियंता पाटिल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पानी की किल्लत को जल्द से जल्द सुलझाने की मांग की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवसैनिक, युवासैनिक और विभाग के नागरिक उपस्थित थे।
गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…
मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…
फोटो स्रोत पीएस 70 लाख से ज्यादा कैश और करोड़ों की घड़ियां बरामद पटना (राष्ट्र…
रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…
सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…