पूर्व डीजीसी फौजदारी का निधन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व डीजीसी फौजदारी विजय कालिया का मंगलवार सुबह लखनऊ स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। लखनऊ के भैसा कुंड श्मशान घाट पर उनका दोपहर में अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जिले से काफी संख्या में अधिवक्ता व अन्य लोग लखनऊ गए हैं।

जिले के बौडी थाना अंतर्गत राजा बौडी गाँव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कालिया जिले के पूर्व डीजीसी फौजदारी व नामी-गिरामी वकीलों में वह शामिल थे। बीते कुछ दिनों से अधिवक्ता पंडित विजय कालिया काफी बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ में ही हो रहा था। मंगलवार भोर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिनकी हृदय गति रुकने से निधन हो गया। सूचना बहराइच पहुंची तो जिले में शोक की लहर फैल गई। गौरतलब हो कि बहराइच के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में शुमार स्व. विजय कालिया के पुत्र वैभव कालिया हाई कोर्ट में सर्विस मैटर और विधु भूषण कालिया क्रिमिनल के जाने-माने वकील हैं। जबकि उनके एक भाई एसके कालिया हाईकोर्ट में ही अधिवक्ता है वहीं दूसरे भाई स्व. अशोक कालिया संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रह चुके हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

14 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago