Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व सभासद संतोष साहनी का निधन, आमी नदी तट पर दाह संस्कार

पूर्व सभासद संतोष साहनी का निधन, आमी नदी तट पर दाह संस्कार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के पूर्व सभासद संतोष साहनी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगरवासियों में शोक व्याप्त हो गया।
भाजपा नेता गौरव निषाद ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. संतोष साहनी सरल, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनका निधन नगर के लिए अपूरणीय क्षति है।
पूर्व सभासद संतोष साहनी का दाह संस्कार आमी नदी के किनारे स्थित पटना घाट, मगहर में किया गया। इस अवसर पर पूर्व सभासद महेंद्र निषाद, अतुल श्रीवास्तव, चन्दन सैनी, मुकेश सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और परिचितजन उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके व्यक्तित्व व सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments