मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा दक्षिण मध्य मुंबई जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष और चेंबूर के सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 152 की पूर्व नगर सेविका आशा सुभाष मराठे ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि तत्काल प्रभाव से लोगों को गैस की आपूर्ति नही शुरू हुई तो हमें मजबूरन सोम्मया ग्राउंड के महानगर गैस कार्यालय पर मोर्चा निकालना ही पडेगा। बता दें कि चेंबूर सुभाष नगर में इमारत क्रमांक 47 को विघ्नहर्ता विकासक द्वारा नये सिरे से इमारत का निर्माण कार्य के दौरान पोक्लेंड से खुदाई के समय गैस पाईप लाईन टूट जाने के कारण इमारत क्रमांक ५१ और ५२ में महानगर गैस कंपनी की पाइप लाइन टूट गई है। इस कारण इमारत क्रमांक ५१और ५२ में गैस आपूर्ति खंडित हो गई है। जिसके कारण इन इमारतों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों के समक्ष पिछले चार दिनों से उपवास करने की नौबत खड़ी हो गई है। बताया जाता है कि यहां के घरों में गैस की आपूर्ति होने से वहां के निवासियों के खाने-पीने से लेकर सुबह के चाय का इंतजाम पूर्व नगरसेविका आशाताई मराठे की तरफ से किया जा रहा है।सर्दी के मौसम में वरिष्ठ नागरिकों को स्नान के लिए गरम पानी की किल्लत भी हो गई है। बड़ी संख्या में में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए सुभाष नगर में पूर्व नगरसेविका आशाताई मराठे के जनसम्पर्क कार्यालय पर पहुंचकर इस बारे में अवगत कराया। आशाताई सुभाष मराठे ने तत्पश्चात मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद वहां पर मौजूद और जिम्मेदार लोगों से समस्या का समाधान के लिए बात की।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…