Monday, February 23, 2026
Homeमहाराष्ट्रपूर्व नगरसेविका आशा ताई मराठे ने किया लोकतंत्र सैनिक स्वदेश जोशी का...

पूर्व नगरसेविका आशा ताई मराठे ने किया लोकतंत्र सैनिक स्वदेश जोशी का सम्मान

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
आपातकाल ( मीसा) के दौरान
लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल की सजा काटने वाले भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वदेश राजेश जोशी का नगरसेविका आशा ताई मराठे की ओर से चेंबूर में उनके आवास पर सम्मानित किया गया।
बता दें कि आपतकाल के दौरान स्वदेश जोशी को आर्थर रोड, ठाणे और अलीबाग की जेलों में बंद किया गया था। 21 मार्च 1977 को उन्हें अलीबाग जेल से रिहा कर दिया गया। इस तथ्य को प्रमाणित करते हुए कि 21 मार्च 2024 को इस घटना के 47 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उस ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, पूर्व नगरसेविका और भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण मध्य मुंबई की जिला अध्यक्ष आशाताई सुभाष मराठे की ओर से स्वदेश जोशी और उनकी पत्नी निधि जोशी को शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments