गाजियाबाद,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
उत्तर प्रदेश की राजनीति को शुक्रवार को एक गहरा आघात लगा, जब राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राजपाल त्यागी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। राजपाल त्यागी गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक चुने गए थे और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके थे।
उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र एवं वर्तमान विधायक अजीतपाल त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के माध्यम से की। उन्होंने लिखा कि, “मेरे पिता, मेरे मार्गदर्शक, मुरादनगर के लोगों के सच्चे सेवक अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”
राजपाल त्यागी की पहचान एक जमीनी नेता के रूप में रही है, जिन्होंने दशकों तक मुरादनगर क्षेत्र में जनसेवा के माध्यम से अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ बनाई। वे न सिर्फ एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने वाले नेता के तौर पर भी जाने जाते थे।
उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
पूर्व मंत्री के निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लग गया। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होने की संभावना है।
राजपाल त्यागी छह बार मुरादनगर सीट से विधायक चुने गए और उन्होंने विभिन्न सरकारों में अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। वे प्रदेश की राजनीति में एक सुलझे हुए और सम्मानित नेता माने जाते थे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…
सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…