Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व ब्लॉक प्रमुख बने राजपूत करणी सेना के बरेली मंडल के उपाध्यक्ष

पूर्व ब्लॉक प्रमुख बने राजपूत करणी सेना के बरेली मंडल के उपाध्यक्ष

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। खुटार क्षेत्र के गांव नरौठा हंसराम के रहने वाले कुंवर धर्मेंद्र सिंह को राजपूत करणी सेना ने बरेली मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। सिंह के मनोनयन से शुभचिंतकों सहित मित्रों, ग्रामवासियों, समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया। बता दे कि धर्मेंद्र सिंह क्षेत्र पंचायत खुटार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे है, वह और उनका परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता है। ब्लॉक प्रमुख सहित ग्राम प्रधान पद पर उनके परिवार का काफी समय तक कब्जा रहा। लेकिन सीट बदलने पर इस बार उन्होंने अपने खास व्यक्ति को सहयोग देकर ग्राम प्रधान बनाया। वही वह स्वयं लगातार क्षेत्र पंचायत के पद पर चुनाव जीतते आ रहे है। वर्तमान में सिंह निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनकर आये है। बरेली मंडल का उपाध्यक्ष बनने पर राजपूत समाज सहित करणी सेना को मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments