सिकंदरपुर विकास को लेकर पूर्व ब्लाक प्रमुख उर्मिला सिंह की रक्षा मंत्री से मुलाकात

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पूर्व ब्लाक प्रमुख उर्मिला सिंह ने शुक्रवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं और लंबित विकास परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उर्मिला सिंह ने विशेष रूप से खरीद–दरौली पक्का पुल निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बाधित इस पुल के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण के लिए आवश्यक बजट जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह उन्होंने रक्षा मंत्री से किया।इसके साथ ही उन्होंने सिकंदरपुर में बस स्टैंड निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि बस स्टैंड न होने से यात्रियों को अव्यवस्था व असुविधा का सामना करना पड़ता है, इसलिए आधुनिक सुविधाओं वाला बस स्टैंड निर्माण अत्यावश्यक है। सिकंदरपुर–मालीपुर नहर मार्ग की जर्जर हालत पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और इसके पुनर्निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सीधी राहत मिलेगी। पुर ग्रामसभा में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज पर बात करते हुए उर्मिला सिंह ने कहा कि धनाभाव के कारण कॉलेज का कार्य रुका हुआ है। यदि अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाए तो यह कॉलेज शीघ्र पूरा होकर युवाओं के लिए खेल शिक्षा का बड़ा केंद्र साबित होगा। इस मुलाकात के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामापति शास्त्री भी मौजूद रहे। उन्होंने भी क्षेत्र के विकास कार्यों पर सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की। बताया जाता है कि रक्षा मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

8 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago